पर्चा बनवाने को विधवा दो घंटे परेशान रही
गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में विधवा को पर्चा बनवाने में परेशानी हुई। बिना आधार के ऑनलाइन पंजीकरण के कारण महिला को इलाज नहीं मिला। पति के निधन के बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी, जिसके चलते उसे जरूरी जानकारी नहीं थी। नोडल अधिकारी के संपर्क के बाद इलाज शुरू हो पाया।

गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में बुधवार को पर्चा बनवाने के लिए विधवा को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना आधार के ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होने से महिला को दो घंटे तक इलाज नहीं मिला। अर्थला की रहने वाली 34 वर्षीय महिला प्रीति बुधवार को पड़ोसन के साथ दवा लेने एमएमजी अस्पताल पहुंची। एक घंटा लाइन में लगने के बाद खिड़की पर पर्चा नहीं मिला। प्रीति के पति का हाल ही निधन हुआ है। इससे वह मानसिक तवान से गुजर रही है। उसे न तो अपना मोबाइल नंबर याद था और न ही आधार नंबर, मोबाइल भी बंद था। कर्मचारियों ने घर जाकर जानकारी लाने को कहा।
बाद में नोडल अधिकारी डाॅ. एके विश्वकर्मा से शिकायत के बाद इलाज शुरू हो पाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


