बूंदाबांदी के बाद घंटों बिजली गुल रही

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

ट्रांस हिंडन,आयुष गंगवार। शहर में सोमवार सुबह बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन घंटों

बूंदाबांदी के बाद घंटों बिजली गुल रही

ट्रांस हिंडन,आयुष गंगवार। शहर में सोमवार सुबह बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन घंटों बिजली गुल रही। कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, दोपहर को तेज हवाओं के चलते राजेंद्रनगर में एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ।इंदिरापुरम, सिद्धार्थ विहार, लोनी सहित कई इलाकों में सोमवार सुबह कुछ मिनटों के लिए बूंदाबांदी हुई। बारिश शुरू होते ही ट्रांस हिंडन के इस से अधिक इलाकों की बिजली गुल हो गई। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब चार बजे से छह बजे तक करीब दो घंटे 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण बिजली गुल रही।

इसके बाद सुबह बूंदाबांदी होते ही बिजली चली गई, जो एक घंटे बाद आई। वहीं, राजेंद्र नगर सेक्टर-दो निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह से ही बिजली का आना-जाना शुरू हो गया। नौ बजे मौसम बिगड़ने के साथ करीब तीन घंटे के लिए बिजली गुल हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से दो बजे तक ट्रिपिंग की समस्या के कारण परेशानी हुई। तीन बजे से मौसम बिगड़ने के कारण दोबारा बिजली गुल हो गई। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई। विद्युत निगम जोन तीन मुख्य अभियंता बृजेश कुमार का कहना है कि मौसम बिगड़ने पर एहतियातन आपूर्ति रोकी गई थी। तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर फॉल्ट हुआ था। जिसकी तुरंत मरम्मत करा दी गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।