Ghaziabad News: पाइपलाइन में लीकेज से ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में पेयजल संकट

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में शुक्रवार को पाइपलाइन में लीकेज के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रही। अर्थला, मोहन कॉलोनी और अभय खंड में निवासियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर होकर दैनिक काम करने में परेशानी महसूस की। जलकल विभाग मरम्मत का वादा कर रहा है।

Ghaziabad News: पाइपलाइन में लीकेज से ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में पेयजल संकट

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। पाइपलाइन में लीकेज के चलते शुक्रवार को ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। अर्थला, मोहन कॉलोनी, न्याय खंड और अभय खंड समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सुबह की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हुई। कई परिवारों ने पानी की जरूरत पूरी करने के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदा। इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विकास कार्य जारी है। इसके चलते गुरुवार को अर्थला में पाइप लाइन में लीकेज की समस्या शुरू हो गई।

पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होने के चलते शुक्रवार को इलाके के लोगों को पेयजल के लिए बाजार से बोतल बंद पानी मंगाना पड़ा। स्थानीय निवासी वीरपाल डबास ने बताया कि गुरुवार से पाइपलाइन में लीकेज है। इसके चलते शुक्रवार को आपूर्ति पुरी तरह ठप रही। जिससे परेशानी हुई। इसके अलावा अभय खंड एक निवासी अशोक सिंह ने बताया कि पाइप लाइन में लीकेज के चलते कुछ स्थानों पर कम दबाव के साथ पानी आया, जबकि कई जगहों पर निर्धारित समय पर आपूर्ति नहीं हुई। इससे खासकर उन परिवारों को अधिक परेशानी हुई, जो सुबह की सप्लाई पर ही दिनभर के पानी का इंतजाम करते हैं। लोगों का कहना है कि पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या सामने आने के बाद इसकी मरम्मत में देरी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि छोटी खराबी का असर आसपास के कई इलाकों तक पहुंच जाता है। लोगों ने पेयजल लाइनों की नियमित जांच कराने की मांग की है। वहीं जलकल विभाग अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। शनिवार को आपूर्ति की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: पाइपलाइन में लीकेज से ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में पेयजल संकट