Ghaziabad News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग पानी के लिए तरसे

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सड़क खुदाई के दौरान शनिवार को पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों का जल संकट गहरा गया। कई स्थानों पर कम दबाव और गंदा पानी मिल रहा है। इंदिरापुरम और वैशाली में निर्माण कार्य के दौरान गंगाजल लाइन टूट गई, जिससे 20 हजार लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।

Ghaziabad News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग पानी के लिए तरसे

Ghaziabad News: -शक्ति खंड और ज्ञान खंड में सड़क खुदाई के दौरान टूटी गंगाजल लाइन -डेढ़ सौ फुटा रोड पर निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में प्रभावित रही आपूर्ति

पेयजल संकट

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सड़क कि खुदाई के दौरान शनिवार को तीन स्थानों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो हई। इस कारण लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया। कई स्थानों पर कम दबाव से पानी पहुंचा तो कई जगह गंदे पानी की आपूर्ति हुई।

गंदे पानी की समस्या

इंदिरापुरम और वैशाली में सीएम ग्रिड योजना तहत सड़क खुदाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ज्ञान खंड-दो स्थित डी मॉल के पास सड़क खुदाई के दौरान गंगाजल लाइन टूट गई। वैशाली सेक्टर-दो के मुख्य मार्ग पर सड़क खुदाई के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण लोगों को कम दबाव और गंदे पानी की समस्या से जुझना पड़ा। मजबूरी में लोगों ने बाजार से बोतल बंद पानी खरीद काम चलाया। इसके अलावा शालीमार गार्डन के डेढ़ सौ फुटा रोड पर भी निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। करीब 20 हजार लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। इंदिरापुरम निवासी शेलेंद्र कुमार ने बताया कि निगम की लापरवाही से गंगाजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत हुई। सुबह में पेयजल नहीं मिल सका। मजबूरी में बाजार से बोतल बंद पानी लाकर गुजारा किया। वहीं शालीमार गार्डन निवासी जुगल किशोर ने बताया कि पहले से ही पानी की समस्या इलाके में बनी रहती है।शनिवार को पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण समस्या अधिक विकराल हो गई। लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंचा और साफ पानी के लिए लोगों को बाजार का रुख करना पड़ा। करीब 100 से 150 रुपये तक लोगों को खर्च करने पडे। वहीं अवर अभियंता जलकल विभाग सोमेंद्र तोमर का कहना है कि मामला की जानकारी नहीं है। जांच कर मरम्मत करा दी जाएगी।

प्रश्न और उत्तर

✦किस क्षेत्र में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है?−
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग पानी के लिए तरसे