Ghaziabad News: 15 दिन से 250 परिवार को नहीं मिला पर्याप्त पानी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: शालीमार गार्डन की आस्था सोसाइटी में 15 दिन से लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा है। रोजाना 250 परिवार बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं। जलकल विभाग का कहना है कि पानी की टंकी में कमी है, जबकि लोग 15 मिनट की सप्लाई से परेशान हैं। वैशाली सेक्टर-3 में भी मोटर खराब होने से पानी की कमी है।

Ghaziabad News: 15 दिन से 250 परिवार को नहीं मिला पर्याप्त पानी

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन स्थित आस्था सोसाइटी में 15 दिन से लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिला है। इस कारण रोजाना 250 परिवार के सदस्यों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं वैशाली सेक्टर तीन में भी मोटर खराब होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी के लिए बाजार का रुख करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि जलकल विभाग के लगातार चक्कर काटने पर रोजाना सिर्फ 15 मिनट ही आपूर्ति की जा रही है। शालीमार गार्डन की आस्था सोसाइटी में करीब 15 दिन से 15 मिनट के लिए पेयजल आपूर्ति हो रही है।

इस कारण लोगों को पानी के लिए बाजार के चक्कर लगाने पड़ रहे है। लोगों का कहना है कि 15 दिन से पानी के लिए 100 से 150 रुपये अतिरिक्त खर्च कर बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। आरोप है कि जलकल विभाग को शिकायत की तो विभाग ने बिजली नहीं होने से पानी की टंकी नहीं पाने का बहाना बना दिया। सोसाइटी के आरडब्लूए अध्यक्ष भुपेंद्र गोस्वामी ने बताया कि 15 दिन से सोसाइटी के 250 परिवार पानी के लिए तरस रहे है। मजबूरी में बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। विभाग को शिकायत करने पर कर्मचारी टंकी में पानी नहीं होने की बात कह रहे है। निवासी दिनेश कौशिक ने बताया कि करीब 15 से 20 दिन से सिर्फ 10 से 20 मिनट ही पेयजल मिल रहा है। इस कारण बाजार से पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। वही, वैशाली सेक्टर-3 में मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति बाधित है। यहां भी लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं और पीने के पानी के लिए बाजार का सहारा लेने को मजबूर हैं। निवासी धीरेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि मोटर ठीक कराने के लिए शिकायत करने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हुई। इसके अलावा पार्क में मोटर के मेन होल को भी खुला हुआ छोड़ दिया है। वहीं जलकल विभाग महाप्रबंधक केपी आनंद का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।