Ghaziabad News: मूलभूत समस्याओं में सुधार की मांग

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है, जिसमें पेयजल संकट और नागरिक सुविधाओं की कमी पर ध्यान देने की मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि 12 लाख की आबादी लंबे समय से पानी संकट का सामना कर रही है। उन्होंने सरकारी योजनाओं को जल्द शुरू करने की मांग की है।

Ghaziabad News: मूलभूत समस्याओं में सुधार की मांग

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। खोड़ा में लगातार गहराते पेयजल संकट और मूलभूत समस्याओं में सुधार के लिए खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट, गिरते भूजल स्तर और मूलभूत नागरिक सुविधाओं के अभाव में मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इसको लेकर शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन का दावा है कि करीब 12 लाख की आबादी वाला क्षेत्र वर्षों से पेयजल संकट झेल रहा है। अधिकांश बोरिंग सूख चुके हैं और कई स्थानों पर पानी एक हजार से 1200 फीट की गहराई तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को निजी बोरिंग कराने के लिए भारी खर्च उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले करीब दस वर्षों से क्षेत्रवासी आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनसुनवाई के माध्यम से लगातार अपनी समस्याएं उठा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर समाधान नहीं हो सका। उन्होंने गंगाजल पेयजल योजना को शीघ्र शुरू कराने, सरकारी अस्पताल, 12 वीं तक के सरकारी विद्यालय, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, बेहतर सीवर, सड़क और जलनिकासी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: मूलभूत समस्याओं में सुधार की मांग