मतदाता सूची में गड़बड़ी की आपत्तियां दर्ज होनी शुरू

Jan 08, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

एसआईआर :वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर आपत्तियां दर्ज होनी शुरू-वर्ष 2003 की सूची में

मतदाता सूची में गड़बड़ी की आपत्तियां दर्ज होनी शुरू

गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर अब आपत्तियां दर्ज होनी शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता सामने आ रहे हैं, जिनके नाम नई मतदाता सूची में नहीं पाए गए। नाम कटने से नाराज मतदाता निर्वाचन कार्यालयों और बीएलओ के पास पहुंचकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे मतदाताओं में कविनगर निवासी सुधीर अग्रवाल का कहना है कि वे वर्षों से मतदान करते आ रहे हैं, इसके बावजूद उनका नाम सूची से गायब है। उनके कई जानने वालों का पूरा परिवार ही सूची से बाहर हो गया है।

सरायनजर अली निवासी विवेक गुप्ता का कहा है कि उनके परिवार के चार लोगों को नाम वोट लिस्ट से हटा दिए गए। उनके पिताजी के वोट 2003 की मतदाता सूची में पता नहीं था। उनकी मृत्यु काफी समय पहले हो गई थी। अब उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के नाम सूची में नहीं है अब उनके कुछ दस्तावेजों के साथ नए सिरे से आवेदन करना होगा। जांच के बाद उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले की मतदाता सूची से लगभग आठ लाख मतदाताओं के नाम कम हो गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने से राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में चिंता बढ़ गई है। 2003 की सूची के कारण हुई गड़बड़ी प्रशासन द्वारा वर्ष 2003 की आधार सूची के आधार पर सत्यापन किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अधिकांश मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची खोज पाने में असमर्थ हैं। इससे उन्हें अपनी नागरिकता और मतदान अधिकार साबित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपत्ति दर्ज कराने वालों के 80 फीसदी से ज्यादा ऐसे ही मतदाता है जो अभी भी अपने परिजनों के नाम 2003 की एसआईआर सूची में नहीं खोज सके हैं। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण जांच के बाद किया जाएगा और पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़े जाएंगे। -सौरभ भट्ट, एडीएम वित्त एवं राजस्व

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।