शादी में प्लेट तोड़ने पर पर दुल्हन के चचेरे भाई को पीटा

Apr 14, 2026 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान खाने की प्लेट फेंकने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुल्हन के चचेरे भाई ने दूल्हे के साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शादी में प्लेट तोड़ने पर पर दुल्हन के चचेरे भाई को पीटा

-बैंक्वेट हॉल में दूल्हे के चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया -शिकायत के आधार पर सिहानी गेट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियागाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खाने की प्लेट फेंकने से मना करने पर दुल्हन के चचेरे भाई के साथ दूल्हा पक्ष के युवकों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दूल्हे के चचेरे भाई और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।इस्लाम

नगर निवासी अफजाल ने सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर बताया कि वह अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बीते 12 अप्रैल की रात करीब 12 बजे पटेल नगर स्थित ग्रैंड पेटल मैरिज होम पहुंचे थे। शादी समारोह में मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था चल रही थी और माहौल खुशियों से भरा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक खाना खाने के बाद प्लेटों को इधर-उधर फेंकने लगे, जिससे वहां गंदगी फैलने लगी और अन्य मेहमानों को भी असुविधा होने लगी। अफजाल का कहना है कि उन्होंने युवकों को ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि समझने पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्हें घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान उसे बचाने की कोशिश करने वाले कुछ परिजनों को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। मारपीट में उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही दर्द से कराहने लगे। अफजाल के मुताबिक मारपीट के दौरान हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के मुताबिक मारपीट करने वाले आरोपियों में दूल्हे का चचेरा भाई और उसके साथी शामिल थे। घटना के संबंध में पीड़ित ने 13 अप्रैल को सिहानी गेट थाने में शिकायत दी। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि दूल्हे के चचेरे भाई और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।