Ghaziabad News: दबंगों ने घर में घुसकर पति पत्नी को पीटा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: मोदीनगर के कस्बा पतला में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने दंपत्ति को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत निवाड़ी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: दबंगों ने घर में घुसकर पति पत्नी को पीटा

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा पतला में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दंपत्ति को धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा पतला निवासी काले कुमार ने बताया कि काफी समय पहले उपजिलाधिकारी के आदेश पर दीवार का निर्माण किया था। इस बात को लेकर पडोसी रंजिश रखते थे। आरोप है कि दबंगों ने सोमवार को घर में घुसकर जमकर मारपीट की और धारदार हथियार से वार किए। हमले में काले व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित ने इस संबंध में निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: दबंगों ने घर में घुसकर पति पत्नी को पीटा