पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक को पीटा

Apr 06, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के कल्लूपुरा में एक युवक के साथ पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना के समय युवक की पत्नी कीर्तन में गई थीं। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को गंभीर चोटें पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी।

पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक को पीटा

-घटना के वक्त कीर्तन में गए थे परिजन, आरोपियों ने गैरमौजूदगी घटना को अंजाम दिया -पत्नी की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कियागाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डासना गेट स्थित कल्लूपुरा में पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के संबंध में युवक की पत्नी ने नगर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।कल्लूपुरा निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते एक अप्रैल को वह परिवार के साथ अपनी ननद के घर आयोजित कीर्तन में शामिल होने गई थीं।

घर पर पति जगपाल मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गोलू व उसका भाई सनी घर में आ धमके और उनके पति जगपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने न केवल उनके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में पति को गंभीर चोटें आई हैं। सुनीता का कहना है कि घटना के वक्त आरोपियों के साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे। सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकती है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।