दो भाइयों पर दरांती-फावड़े से हमला

Mar 01, 2026 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में एक किसान साजिद ने अपने खेत पर काम करते समय सदाकत द्वारा गाली-गलौज करने की शिकायत की। विरोध करने पर सदाकत ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर साजिद और उसके भाई साकिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

दो भाइयों पर दरांती-फावड़े से हमला

गाजियाबाद। गांव नाहल निवासी साजिद ने मसूरी थाने में शिकायत की कि 28 फरवरी को वह और उनका भाई साकिर अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही सदाकत उनके खेत पर पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सदाकत ने अपने बेटे आबिश, मुशाहिद और जुबैर को मौके पर बुला लिया। साजिद का आरोप है कि चारों ने मिलकर फावड़े और दरांती से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।