Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsViolent Attack in Modinagar Man Injured with Screwdriver for Protesting Abusive Language

पेचकस से हमला कर युवक को घायल किया

मोदीनगर के जगतपुरी कॉलोनी में एक युवक ने गाली देने पर विरोध करने पर सोनू कश्यप के चेहरे पर पेचकस से हमला किया। यह घटना रविवार सुबह हुई जब सोनू निवाड़ी रोड पर जा रहे थे। गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 10 Aug 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
पेचकस से हमला कर युवक को घायल किया

मोदीनगर। नगर की जगतपुरी कॉलोनी में गाली गलौज का विरोध करने पर चेहरे पर पेचकस मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवाासी सोनू कश्यप रविवार सुबह निवाड़ी रोड पर किसी काम से जा रहे थे। जब वह बीच रास्ते में पहुंचे तो एक युवक उन्हें गाली देने लगा। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने पेचकस से सोनू के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में सोनू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।