Ghaziabad News: पुरानी रं​जिश में कार सवारों को घेरकर लाठी डंडों से हमला

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: मोदीनगर के गोविंदपुरी में पुरानी रंजिश के चलते एक कार पर लाठी-डंडों से हमला हुआ। शिवम त्यागी और उनके रिश्तेदारों पर आरोपियों ने हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए और शिवम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: पुरानी रं​जिश में कार सवारों को घेरकर लाठी डंडों से हमला

Ghaziabad News: मोदीनगर। गोविंदपुरी के सारा रोड ​स्थित गोकुल धाम कॉलोनी में पुरानी रंजिश में गुरुवार रात आरोपियों ने कार सवारों को घेर कर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। कार सवारों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। गोकुल धाम कॉलोनी निवासी ​शिवम त्यागी के अनुसार कुछ दबंग टशनबाजी में उनसे रंजिश रखते है। बताया कि वह बृहस्पतिवार रात वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ कार से लौट रहे थे। आरोपियों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और उन पर लाठी डंडाें से हमला कर दिया।

हमले में ​शिवम व उसने रिश्तेदार चोटिल हो गए। उन्होंने एक मकान में छुपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। आरोपी काफी देर तक लाठी डंडें लेकर हंगामा करते रहे। लोगों के जमा होने पर आरोपी वहां से भागे। ​शिवम ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।