
बाइक निकालने के विवाद में युवक को पीटा
संक्षेप:
खोड़ा में धर्मपाल टेंट हाउस के पीछे रहने वाले चेतन ने बताया कि आठ अक्तूबर को वह काम पर जाने के लिए बाइक निकाल रहे थे। इसी दौरान सौरभ, गौरव और विनोद ने उन्हें रास्ते से हटने को कहा और फिर मारपीट कर दी।...
Oct 12, 2025 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
ट्रांस हिंडन। खोड़ा में धर्मपाल टेंट हाउस के पीछे रहने वाले चेतन के अनुसार वह आठ अक्तूबर की सुबह घर से बाइक लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे। गली में सौरभ, गौरव, विनोद और उनके साथी खड़े थे। बाइक निकालने के लिए उन्होंने रास्ते से हटने को कहा। आरोप है कि इस बात पर आरोपी आग बबूला हो गए और उनसे मारपीट कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


