गंगा जल परियोजना पर सेफ्टी इंचार्ज के साथ मारपीट
गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में उत्कर्ष उपाध्याय नामक सेफ्टी इंचार्ज ने अपने तीन सहकर्मियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना 25 अप्रैल की रात हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

गाजियाबाद, नतिन कौशिक। विजयनगर क्षेत्र में एक ही कमरे पर साथ रहने वाले लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पीड़ित ने अपने तीन साथियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विजयनगर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है।मूल रूप से जिला सुल्तानपुर के गांव राजाउमरी के रहने वाले उत्कर्ष उपाध्याय वर्तमान में गंगा जल परियोजना डब्ल्यूटीपी पर सेफ्टी इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। उन्होंने शिकायत देकर बताया है कि कंपनी ने उन्हें प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में एक कमरा रहने के लिए दिया है। इस कमरे में ही उनके साथ विवेक पांडेय, हरीश, सुमित भी रहते हैं।
25 अप्रैल की रात इन तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए है। साथ ही आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


