सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Jan 03, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

लोनी के मीरपुर हिंदू गांव के पास प्रशासन द्वारा बनाए गए डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने खेल का मैदान या स्कूल बनाने की मांग की, क्योंकि डंपिंग ग्राउंड से पर्यावरण प्रदूषित होगा और बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। विधायक ने उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

- ग्रामीणों ने आबादी के निकट बनाये गये डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव के पास प्रशासन द्वारा बनाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में मीरपुर समेत आस पास के नौ गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को लोनी विधायक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने विधायक से डंपिंग ग्राउंड के स्थान पर खेल का मैदान अथवा स्कूल बनवाने की मांग की। मीरपुर हिंदू गांव के पूर्व ग्राम प्रधान मोनू त्यागी क्षेत्र के नौ गांव के ग्रामीणों के साथ शनिवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के गनाैली स्थित आवास पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर बताया कि प्रशासन द्वारा मीरपुर गांव के पास बनाए गये सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के शुरू होने का ग्रामीण विरोध कर रहे है। प्लांट के शुरू होने पर क्षेत्र का कूड़ा वहां आयेगा जिससे वातावरण प्रदूषित होने के साथ साथ बीमारियों के फैलने की आशंका रहेगी। जिसके चलते मीरपुर समेत आसपास के गांव के लोग पलायन को विवश हो जायेगे। ग्रामीणों ने विधायक से डंपिंग ग्राउंड हो हटाकर स्कूल या खेल का मैदान बनवाने की मांग की, जिससे क्षेत्र में खुशहाली आए। ग्रामीणों ने कहा कि एक मत से प्लांट के शुरू होने पर कूड़े के ट्रक को रोकने व गांव में नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कहीं। विधायक ने ग्रामीणों को उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनके समक्ष ग्रामीणों की बात रखने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए। इस अवसर पर मीरपुर हिंदू, पचायरा, बदरपुर, नवादा, सुंगरपुर, अल्लीपुर, मंडोला, खानपुर जप्ती, हरमपुर गांव के ग्रामीण मौजूद रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;