Ghaziabad News: उच्च स्तरीय जांच के लिए संयुक्त अस्पताल से पीड़ित के मेडिकल रिपोर्ट मांगी
Ghaziabad News: गाजियाबाद के अजय कुमार ने अपनी पत्नी सोनिका के लिए उच्चस्तरीय मेडिकोलीगल जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पहले और दूसरे मेडिकोलीगल रिपोर्ट में अंतर है, जिससे डॉक्टर की लापरवाही का संकेत मिलता है। डीएम ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने मेडिकल रिपोर्ट मांगी है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। मारपीट के मामले में मेडिकल रिपोर्ट से असंतुष्ट पीड़ित ने अपर निदेशक स्वास्थ्य से जांच कराने की मांग है। इसके बाद सीएमओ ने संयुक्त अस्पताल से मेडिकल से संबंधित प्रपत्र मांगे हैं, ताकि उन्हें मेरठ भेजा जा सके। कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुरी निवासी अजय कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर उनकी पत्नी सोनिका का उच्च स्तर से मेडिकोलीगल करवाने की मांग की है। शिकायती पत्र में अजय कुमार की ओर से कहा गया है कि उनकी पत्नी का पहला मेडिकोलीगल 5 अगस्त 2026 को जिला एमएमजी अस्पताल में हुआ था। इसके बाद दूसरा मेडिकोलीगल 24 अगस्त 2026 को संयुक्त अस्पताल में किया गया।
आरोप है कि दोनों मेडिकोलीगल की रिपोर्ट में भिन्नता है। जिससे लगता है कि डॉक्टर ने लापरवाही बरती है। अजय कुमार ने त्रुटिपूर्ण मेडिकोलीगल के कारण उचित कानूनी सहायता मिलने में परेशानी होने की बात कहते हुए डीएम से तीसरी बार उच्च स्तर से मेडिकोलीगल करवाए जाने की मांग की गई है। डीएम ने सीएमओ को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में सीएमओ ने संयुक्त अस्पताल से पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। ताकि अपर निदेशक स्तर से उच्च स्तरीय कमेटी से मामले की जांच कराई जा सके।

