ईंट मारकर युवक का सिर फोड़ा

Feb 15, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

मोदीनगर के कृष्णानगर कॉलोनी के निवासी विशाल कुमार शनिवार रात अंडा खाने के लिए आए थे, तभी चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। ईंट से हमला कर विशाल का सिर फोड़ दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच पुलिस कर रही है।

ईंट मारकर युवक का सिर फोड़ा

मोदीनगर। नगर की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी विशाल कुमार शनिवार रात को दिल्ली मेरठ मार्ग पर अंडा खाने के लिए आए थे। आरोप है कि इसी बीच चार युवकों ने अचानक हमला कर दिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। ईंट मारकर विशाल का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विशाल की मां थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।