एसआईआरः 102 अधिकारी घर-घर जाकर करेंगे एएसडी सूची का सत्यापन
गाजियाबाद में 102 अधिकारी एएसडी सूची के सत्यापन के लिए घर-घर जाकर काम करेंगे। प्रत्येक अधिकारी को कम से कम 50 घरों का सत्यापन करना होगा। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बैठक में सभी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।

गाजियाबाद। जिले के 102 अधिकारी घर-घर जाकर एएसडी (अबसेंट, शिफ्टेड और डेथ) सूची के सत्यापन का कार्य करेंगे। इस कार्य के लिए हर अधिकारी को कम से कम 50 घरों का सत्यापन करने के निर्देश हैं। वहीं, गुरुवार को वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने कलेक्ट्रेट में एसआईआर को लेकर बैठक की। जिले में बीएलओ विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य करते हुए एएसडी सूची भी तैयार कर रहे हैं। इसमें उन मतदाताओं को शामिल किया जा रहा, जो इन अबसेंट, शिफ्टेड और डेथ श्रेणी में आ रहे हैं। एएसडी सूची के सत्यापन का कार्य 102 अधिकारी करेंगे। एएसडी सूची में यदि गलती से किसी मतदाता का नाम आ जाता है तो एआरओ उसका नाम वापस कर बीएलओ को देंगे।
इसके बाद रोल बैक फार्म के माध्यम उसका नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए भेजा जाएगा। बीएलओ द्वारा मतदाता का नाम शामिल किया जा सकेगा। एएसडी में 40 फीसदी मतदाता तो अधिकारी तैनात होंगे उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि जिन बूथों पर 40 प्रतिशत या इससे अधिक मतदाताओं के नाम एएसडी सूची में शामिल हो रहे हैं तो वहां के बूथों पर एक अधिकारी को सत्यापन के लिए लगाया गया है। अधिकारी का कार्य कम से कम 50 घरों में जाकर एएसडी सूची का सत्यापन करना है। जिले में 102 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसआईआर में तेजी लाएं : वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने कहा कि जिन विधानसभाओं में निर्वाचन कार्य धीमी गति से हो रहा है, वहां तेजी लाने के लिए सकारात्मक कार्य किए जाएं। इसके साथ ही डाटा मैपिंग करते समय या उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजते हुए सभी बिंदु का पुनरावलोकन किया जाए, जिससे कि रिपोर्ट में गलती न रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उनके साथ प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा व सचिव, ईसीआई अजय कुमार वर्मा भी शामिल हुए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सभी अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में बीएलओ का हरसंभव सहयोग करें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि जिले में एक उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पांच निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 26 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एसआईआर कार्य हेतु पांच पर्यवेक्षण अधिकारी, 43 सेक्टर ऑफिसर, 102 जांच अधिकारी, 331 सुपरवाइजर, पांचों विधानसभाओं में 3089 बीएलओ व आंशिक विधानसभा में 135 बीएलओ व राजनैतिक दलों द्वारा 10451 बीएलए नियुक्त किए गए हैं। जिले में शत प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। आधे से अधिक मतदाताओं को डिजिटल गणना प्रपत्र दिए गए हैं। भौतिक रूप से मैपिंग का काम भी 38.43 फीसदी पूरा कर लिया गया है। वहीं 801 मतदेय स्थलों पर एसआईआर का काम पूरा कर लिया गया है। कुल गणना प्रपत्र वितरित 2837991 डिजिटाइज्ड गणना प्रपत्र 1476817 विधानसभावार शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले मतदेय स्थल विधानसभा मतदेय स्थल साहिबाबाद 342 मोदीनगर 230 गाजियाबाद 129 मुरादनगर 54 लोनी 46 एसआईआर प्रक्रिया की विसंगतियों को दूर किया जा रहा है। पता बदलने वाले लोगों को पुराने बीएलओ से प्रपत्र नहीं मिल रहा है तो जिले का कोड लगाकर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही, सभी तहसील स्तर पर खोली गईं हेल्प डेस्क पर भी शिकायत कर सकते हैं। - सौरभ भट्ट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



