चचेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में सोमवार को एक सब्जी विक्रेता गुलफाम की हत्या उसके चचेरे भाई आरिफ ने की। आरिफ ने पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद चाकू से हमला किया। पुलिस ने 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरिफ पिछले 10 साल से मसूरी में रह रहा था और उसकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया था।

चचेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मसूरी क्षेत्र के भूड़गढ़ी में सोमवार को हुई सब्जी विक्रेता की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। लेनदेन को लेकर चचेरे भाई ने हमला किया था। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि गुलफाम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सितारा ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच कर दस घंटे में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मेरठ किठौर के शाहजहांपुर निवासी आरिफ है। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह पिछले दस साल से मसूरी में रह रहा है।

उसके चार बच्चे हैं और वह एसएस फैक्टरी में काम करता है। गुलफाम उसका साढू और चचेरा भाई भी है। वह भी मसूरी में उसी के मोहल्ले में रह रहा था और सब्जी बेचने का काम करता था। दोनों शराब पीने के शौकीन हैं। 27 अप्रैल को गुलफाम भूड़गढ़ी की तरफ बम्बे के पास सब्जी बेच रहा था। वह उधर एसएस फैक्टरी की तरफ गया था। उधर से लौटने के दौरान उसने गुलफाम से खाने के लिए खीरा मांगे तो गुलफाम ने गुस्से में कहा कि पहले 500 रुपये उधार वाले वापस कर तब खीरा दूंगा। बिना पैसे के खीरा नहीं दिया तो उसने चाकू से गुलफाम पर हमला किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।