Ghaziabad News: 11 रथ और 11 झांकियों के साथ श्रीराम बारात में झूमें श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: वसुंधरा में बुधवार को प्राचीन संकटमोचन श्रीहनुमान मंदिर समिति ने भव्य श्रीराम बारात निकाली। 11 रथों, 11 झांकियों और छह बैंडों से सजी बारात सेक्टर-16 के हनुमान मंदिर से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए सेक्टर-7 के रामलीला मैदान पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इंदिरापुरम और वैशाली में भी रामलीला के प्रसंगों का मंचन हुआ।

Ghaziabad News: 11 रथ और 11 झांकियों के साथ श्रीराम बारात में झूमें श्रद्धालु

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा में बुधवार को प्राचीन संकटमोचन श्रीहनुमान मंदिर समिति की ओर से श्रीराम बारात निकाली गई। बारात में 11 रथ, 11 आकर्षक झांकियां और छह बैंड शामिल रहे। चार घोड़ों से सुसज्जित प्रभु श्रीराम का विशाल रथ मुख्य आकर्षण रहा। बारात के मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। वसुंधरा सेक्टर-7 में प्राचीन संकटमोचन श्रीहनुमान मंदिर समिति ने बुधवार को श्रीराम बारात निकाली। बारात शाम पांच बजे सेक्टर-16 स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई। जो प्रह्लादगढ़ी गांव समेत वसुंधरा के विभिन्न सेक्टरों और प्रमुख मार्गों से होते हुए सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान पहुंची।

मार्ग में प्रह्लादगढ़ी मंदिर, शिखर एंक्लेव, मर्लिन सोसायटी और द्रोणागिरी अपार्टमेंट समेत कई स्थानों पर बारात का स्वागत किया गया। समिति के चेयरमैन पं. नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि श्रीराम बारात भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि बारात में 11 रथ और 11 झांकिया शामिल रही वहीं, इंदिरापुरम और वैशाली में भी रामलीला का मंचन हुआ। राम-सीता धार्मिक सेवा समिति ने इंदिरापुरम में रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। समिति अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को रामलीला में सांसद अतुल गर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रीराम के राज्याभिषेक, कैकेयी के कोप और 14 वर्ष के वनवास का मंचन हुआ। धरोहर सामाजिक समिति की रामलीला में राजा दशरथ-कैकई संवाद और श्रीराम वनवास के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। वैशाली के राम वाटिका पार्क, सेक्टर-2 में मां दुर्गा रामलीला कमेटी की ओर से श्रीराम के वनगमन और राजा दशरथ के प्राण त्यागने का मंचन किया गया। इन दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: 11 रथ और 11 झांकियों के साथ श्रीराम बारात में झूमें श्रद्धालु