स्कूलों में खसरा टीकाकरण एक सप्ताह बढ़ा

Feb 28, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में एमआर (खसरा-रूबेला) टीकाकरण अभियान को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब तक 80 हजार बच्चों को टीके का कवर दिया गया है, जबकि लक्ष्य 1 लाख 41 हजार बच्चों का है। सरकारी और निजी स्कूलों में टीकाकरण चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्कूलों में टीकाकरण कम हुआ है।

स्कूलों में खसरा टीकाकरण एक सप्ताह बढ़ा

गाजियाबाद, संवाददाता। स्कूलों में एमआर (खसरा-रूबेला) टीकाकरण अभी एक सप्ताह और चलेगा। कई निजी स्कूलों में टीकाकरण का कार्य पूरा नहीं होने की वजह से समय बढ़ाया गया है। अभी तक 80 हजार बच्चों को टीके का कवर दिया जा चुका है। शासन के निर्देश पर गजियाबाद में 16 फरवरी से सरकारी, निजी स्कूलों व मदरसों में पांच साल से 10 वर्ष आयु वाले बच्चों को खसरे का टीका लगाया जा रहा है। जिले में बीते वर्ष खसरे के 78 केस में से 48 बच्चे पांच वर्ष से अधिक आयु वाले सामने आए है। जिसको देखते हुए करीब एक लाख 41 हजार बच्चों को कवर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

लेकिन अभी तक 80 हजार बच्चों को ही कवर किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी के अलावा निजी स्कूलों में भी टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि कई निजी स्कूलों में टीकाकरण कम हुआ है, ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है। अभियान अब एक सप्ताह और चलेगा। प्रयास रहेगा कि निर्धारित आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीकाकरण हो जाए। प्रदीप वर्मा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।