धार्मिक स्थल के विस्तार पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में पहले से स्थापित धार्मिक स्थल का विस्तार करने के

धार्मिक स्थल के विस्तार पर मुकदमा दर्ज

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में पहले से स्थापित धार्मिक स्थल का विस्तार करने के मामले में यूपीसीडा ने मुकदमा दर्पुज कराया है। ट्रोनिका सिटी सेक्टर बी 1 आवासीय क्षेत्र में वर्षों पुराना एक धार्मिक स्थल है। यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग द्वारा वर्ष 2000 में सेक्टर बी 1 में विकास कार्य कराए गए थे। इस दौरान दूसरे धर्म के अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल का विस्तार करना प्रारंभ कर दिया था। उस समय काम रुकवा दिया था। अब फिर इसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इसके लिए भूखंड आवंटित नहीं है।

इससे क्षेत्र का माहौल भी खराब हो सकता है। उन्होंने दिल्ली के दरियागंज में रहने वाले चांद बाबा, असगर अली निवासी ट्रोनिका सिटी समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सहायक प्रबंधक की शिकायत पर दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।