Ghaziabad News: मुख्यमंत्री ने अन्नप्राशन संस्कार कराया , गोदभराई की रस्म भी निभाई

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, चेक, लैपटॉप एवं आवास की चाबियां वितरित की। उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया और अधिकारियों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री ने अन्नप्राशन संस्कार कराया , गोदभराई की रस्म भी निभाई

Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने विराज और रिधिमा का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया, जबकि काजल और रेखा की गोदभराई की रस्म निभाई। इस अवसर पर उन्होंने माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और सरकार की योजनाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में वितरण

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, चेक, आवास की सांकेतिक चाबियां और लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के तहत कक्षा 12 के छात्र धनंजय तोमर और कक्षा 11 की छात्रा रिहा जैन को लैपटॉप प्रदान किए।

पुरस्कार एवं चेक का वितरण

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत निकोली रावली के पूर्व प्रधान एवं प्रशासक सहन्सरपाल सिंह को 30 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत मटचन पोता के पूर्व प्रधान राजेश कुमार को 15 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मनौली छज्जूपुर की कविता और असीलपुर उझैड़ा की मोमीना को आवास की सांकेतिक चाबियां दी गईं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत डासना गेट निवासी कृष्ण कुमार को आवास की चाबी प्रदान की गई।

युवाओं के लिए योजनाएं

एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत लक्ष्य मित्तल और उर्मिला त्रिपाठी को इंजीनियरिंग परियोजनाओं के लिए 50-50 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत सौरभ गर्ग को सरसों ऑयल परियोजना के लिए 4.25 लाख रुपये तथा रोबिन कुमार को सीएनसी उद्योग परियोजना के लिए 4.293 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर सहायता उपलब्ध करा रही है।

सामान्य प्रश्न

मुख्यमंत्री ने किस कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को चेक वितरित किए?
मुख्यमंत्री ने मुरादनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, चेक, आवास की सांकेतिक चाबियां और लैपटॉप वितरित किए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।