यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 64 केंद्र बनाए

Dec 01, 2025 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए गाजियाबाद में 64 केंद्रों की सूची जारी की है। अभिभावक, छात्र और स्कूल चार दिसंबर तक इन केंद्रों पर दूरी या अन्य समस्याओं के लिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। शिकायत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है।

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 64 केंद्र बनाए

- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की सूची, चार दिसंबर तक स्कूलों, अभिभावकों व छात्रों से मांगी आपत्ति - दूरी, सुविधा या किसी भी अन्य परेशानी को लेकर कर सकेंगे शिकायत -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 64 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से ऑनलाइन जारी किए गए इन केंद्रों पर अभिभावक, छात्र, स्कूलों और शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। जिले में यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। सभी स्कूलों के भौतिक सत्यापन के बाद इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई।

इस रिपोर्ट के अधार पर ही बोर्ड की तरफ से जिले में 64 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय, जीआईसी नंदग्राम, एनआईसी की वेबसाइट और सभी स्कूलों की मेल आईडी पर भेज दी गई है, जिसमें आवंटित केंद्र का नाम, परीक्षार्थियों की संख्या आदि सभी जानकारी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि यह प्राथमिक सूची है। इसमें त्रुटियां भी हो सकती हैं और अधिक दूरी तथा अन्य किसी समस्या को लेकर आपत्ति भी हो सकती है। इन परीक्षा केंद्रों को लेकर अगर किसी अभिभावक, छात्र, शिक्षक, स्कूल प्रबंधन या प्रधानाचार्य को कोई आपत्ति है तो वह अपनी शिकायत चार दिसंबर तक ऑनलाइन कर सकता है। शिकायत बोर्ड के पोर्टल और डीआईओएस को मेल करनी होगी। साथ ही नंदग्राम स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कारणों और साक्ष्यों के साथ लिखित शिकायत भी देनी होगी। बता दें कि जिले में 18 फरवरी 2026 से यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होनी हैं। इस बार जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं में कुल 53 हजार 149 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। -- यहां दर्ज कराएं आपत्तिः ऑनलाइनः माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in और dios.gzbd@gmail.com ऑफलाइनः जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, नंदग्राम -- जिले में 64 केंद्रों की सूची जारी की गई है। अगर किसी भी अभिभावक, स्कूल या शिक्षक को कोई आपत्ति है तो हर हाल में चार दिसंबर तक अपनी आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। - धर्मेंद्र शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।