लेखपाल मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा को

लेखपाल मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई

गाजियाबाद, संजीव वर्मा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में होगी। जनपद में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 11 से 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेन्ट्रल सुपरिटेंडेंट तैनात किए गए हैं।

एडीएम सिटी ने अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और सीसीटीवी निगरानी में गोपनीय सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराई जाएगी तथा किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।