Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsUPPCB Takes Action Against 19 Illegal Factories in Loni for Pollution Control
प्रदूषण फैला रही 19 फैक्टरी सील

प्रदूषण फैला रही 19 फैक्टरी सील

संक्षेप:

ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही यूपीपीसीबी ने सक्रियता बढ़ा दी

Jan 17, 2026 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही यूपीपीसीबी ने सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम अधिकारियों ने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर लोनी क्षेत्र में 19 फैक्टरियों पर कार्रवाई की। इन पर सील लगाने के साथ ही विद्युत कनेक्शन भी काटे गए। इनमें डाइंग धातु की ढलाई करने की फैक्टरी शामिल हैं। लोनी में बड़े स्तर पर अवैध रूप से चल रही फैक्टरियां वायु और जल प्रदूषित कर रही हैं। इनमें ज्यादातर कपड़े डाई करने और धातु गलाने का काम होता है। नियमों के विरुद्ध यह काम किया जाता है। शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम को छापेमारी की गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान अवैध फैक्टरी संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई संचालक फैक्टरी बंद करके भाग गए। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि टीला शहबाजपुर व बेहटा हाजीपुर में कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपाल, वेशराम, विरेंद्र कुमार और अशोक कुमार की एक-एक फैक्टरी सील की गई। सचिन मावी की कुल नौ फैक्टरी और तिलक राम की पांच फैक्टरी सील की गईं। इसके अलावा कृष्णा विहार में कृष्णा इंजीनियरिंग में कास्टिंग व ढलाई का अवैध रूप से कार्य किया जा रहा था। इसे भी सील किया गया। साथ ही विद्युत निगम की टीम ने भी कनेक्शन काटे ताकि दोबारा फैक्टरियों को संचालित न किया जा सके।