यूपीसीडा के सीईओ ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सीईओ विजय किरन आनंद ने ट्रांस हिंडन में उद्यमियों के साथ बैठक की। उद्यमियों ने नौ समस्याओं का ज्ञापन सौंपा, जिसमें औद्योगिक भूमि के लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में परिवर्तन, किराया प्रक्रिया का सरलीकरण और ट्रांसफर शुल्क में कमी की मांग की गई। सीईओ ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

यूपीसीडा के सीईओ ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं

यूपीसीडा के सीईओ ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अधिकारियों ने शनिवार को लिंक रोड स्थित एक होटल में उद्यमियों के साथ बैठक की। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ट्रांस हिंडन साहिबाबाद ने यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को नौ सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपा, जिनको लेकर उन्होंने आश्वासन दिया।बैठक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई। सीईओ विजय किरन आनंद के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी व उप महाप्रबंधक सलिल यादव शामिल हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि औद्योगिक भूमि को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने, किराया प्रक्रिया को सरल बनाने, ट्रांसफर शुल्क को दो फीसदी से घटाकर पुनः आधा फीसदी करने की मांग की।वरिष्ठ

महासचिव मनोज तोमर ने कहा कि पांच फीसदी शुल्क पर प्लॉट हस्तांतरण क्षेत्रीय कार्यालय से ही होना चाहिए। हस्तांतरण पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट व उत्पादन अनुमति की अनिवार्यता खत्म कर होटल-अस्पताल जैसी एमएसएमई गतिविधियों को पुनः अनुमति देने की मांग की। सीईओ ने सभी समस्याओं के लिए आश्वासन देते हुए स्थानीय अधिकारियों को सड़क-नाले के टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।