व्यापारियों ने ई-कॉमर्स के विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापन

Feb 25, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद अतुल गर्ग को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन व्यापारी (ई-कॉमर्स) के अनियंत्रित विस्तार का विरोध किया। उनका आरोप है कि इससे छोटे और फुटकर व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। व्यापार मंडल ने सख्त नियम बनाने की मांग की है ताकि व्यापारियों की आजीविका प्रभावित न हो।

व्यापारियों ने ई-कॉमर्स के विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल ने ऑनलाइन व्यापारी (ई-कॉमर्स) के अनियंत्रित विस्तार के विरोध में बुधवार को सांसद अतुल गर्ग को ज्ञापन सौंपा। इनका आरोप है कि ई-कॉमर्स के कारण छोटे व फुटकर व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार (ई-कॉमर्स) के अनियंत्रित और असंतुलित विस्तार से छोटे, मध्यम और फुटकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सख्त नियम बनाए जाए। ताकि इन व्यापारियों की आजीविका प्रभावित न हो। बताया कि व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता और राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा के निर्देश के आह्वान पर संगठन ने ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान विशाल गोस्वामी, राकेश गोसाई, अरुण श्रीवास्तव, महेश सिंह, पवन त्रिपाठी, श्याम किशोर शुक्ला और संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।