Ghaziabad News: गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने सोमवार को गाजियाबाद में नंदी पार्क और स्थायी गोआश्रय पट्टी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोवंशों के स्वास्थ्य, रख-रखाव और चारे की स्थिति का जायजा लिया। गोशाला में 1,923 गोवंश संरक्षित हैं। उपाध्यक्ष ने बेहतर देखभाल और चिकित्सा के निर्देश दिए।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने सोमवार को जिले के नंदी पार्क और स्थायी गोआश्रय पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गोवंशों के रख-रखाव, चारा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल और सदस्य दीपक गोयल ने नगर निगम क्षेत्र में स्थित नंदी पार्क गोशाला पहुंचे। वहां पर उन्होंने संरक्षित 1,923 गोवंशों की व्यवस्थाएं देखीं। गोशाला में साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति संतोषजनक मिली। अधिकारियों ने मृत्यु अभिलेख, पंचनामा, भूसा अभिलेख, चारा लॉगबुक और गोवंश लॉगबुक का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने गोशाला में अतिरिक्त शेड बनने के बाद छोटे और बड़े गोवंशों को अलग रखने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद वह विकासखंड भोजपुर के स्थायी गोआश्रय पट्टी का निरीक्षण करने के लिए पहंचे। जहां 155 गोवंश मिले। यहां पर अध्यक्ष ने पथरीली भूमि के कारण हरा चारा अपेक्षित रूप से विकसित नहीं होने पर दोबारा रोपित करने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने बीमार गोवंशों की नियमित चिकित्सा, पर्याप्त चारा-पानी और नांद व पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों को सुरक्षित स्थान, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त भरण-पोषण मुहैया कराना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी पांडेय सहित पशु विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


