यूनाइटेड ग्लेडिएटर ने 10 विकेट से मैच जीता
Feb 15, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद में एचएमवी आईपीएल सीजन 12 के लीग मैच में यूनाइटेड ग्लेडिएटर ने दीवान क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराया। दीवान ने 20 ओवर में 225 रन बनाए, लेकिन यूनाइटेड ग्लेडिएटर ने 13.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया।

गाजियाबाद। दीवान क्रिकेट मैदान पर एचएमवी आईपीएल सीजन 12 का लीग मैच यूनाइटेड ग्लेडिएटर और दीवान क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मैच में यूनाइटेड ग्लेडिएटर ने 10 विकेट से जीत हासिल की। यूनाइटेड ग्लेडिएटर ने टॉस जीतकर दीवान क्रिकेट अकादमी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। दीवान क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन बनाए। यूनाइटेड ग्लेडिएटर ने मात्र 13.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


