ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद अधजले शव की शिनाख्त, बिसरा प्रिजर्व किया

अधजले शव की शिनाख्त, बिसरा प्रिजर्व किया

गाजियाबाद। संवाददाता।

अधजले शव की शिनाख्त, बिसरा प्रिजर्व किया
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादThu, 27 Sep 2018 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। संवाददाता राजनगर एक्टेंशन में मिले महिला के अधजले शव की शिनाख्त बुधवार की देर रात हो गई है। महिला पिछले कुछ समय से अकेली ही नेहरूनगर में रहती थी। पुलिस ने महिला के बिसरा को प्रिजर्व कर लिया है। बुधवार की सुबह राजनगर एक्टेंशन में महिला का अधजला शव मिला था। पुलिस ने दिन भर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था। बुधवार की रात थाने पहुंची युवती स्वाति ने बताया कि जला मिला शव उनकी बहन मीनाक्षी का है और वह हरसांव गांव की रहने वाली है। पिछले कुछ समय से वह अकेली ही नेहरू नगर में रहती थी। पुलिस को उसके पड़ोसियों ने बताया कि मीनाक्षी की तीन साल पहले एक नेपाली युवक से शादी हुई थी। सिहानी गेट थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। पीएम रिपोर्ट में बर्न इंजरी भी मिली है। विसरा प्रिजर्व किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें