बाइक की टक्कर से दो युवक घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवक घायल

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। बेहटा हाजीपुर विकास कुंज में रहने वाले संजीव कुमार चार अप्रैल को साथी दीपक कुमार के साथ बाइक पर जा रहे थे। जब वह इंद्रापुरी कॉलोनी के सामने पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे संजीव कुमार के हाथ की हड्डी और दीपक के पैर की हड्डी टूट गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


