संदिग्ध हालत में दो किशोरियां लापता
Mar 12, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मोहान नगर में दो किशोरियां लापता हो गई हैं। एक 16 वर्षीय लड़की 9 मार्च को मेडिकल स्टोर से दवाई लेने निकली थी और दूसरी 17 वर्षीय लड़की दुकान से सामान लेने गई थी। दोनों घर नहीं लौटीं। पुलिस ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उनकी खोज के लिए टीमें बनाई गई हैं।

ट्रांस हिंडन। मोहन नगर के करहैड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि नौ मार्च को उनकी 16 वर्षीय बेटी मेडिकल स्टोर से दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद वह लौटी ही नहीं। काफी खोजबीन के बाद बेटी के लापता होने का मुकदमा थाने में दर्ज कराया। वहीं, जीटी रोड की दुर्गा एंक्लेव की रहने वाली महिला ने बताया कि नौ मार्च को उनकी 17 वर्षीय बेटी दुकान से कुछ सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन लौटी नहीं। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि किशोरियों की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


