Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTwo-Day Brahmin Youth Introduction Conference Begins in Ghaziabad
सम्मेलन में पहले दिन 300 युवाओं ने परिचय दिया

सम्मेलन में पहले दिन 300 युवाओं ने परिचय दिया

संक्षेप: गाजियाबाद में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का दो दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन शुरू हुआ। पहले दिन 300 युवक-युवतियों ने मंच पर अपना परिचय दिया। मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने समाज के एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में इंजीनियर और नौकरीपेशा युवा भी शामिल हुए।

Sat, 8 Nov 2025 07:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का दो दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन शनिवार से शुरू हो गया। मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा रहे। पहले दिन 300 युवक-युवतियों ने मंच पर पहुंचकर अपना परिचय दिया। लोहियानगर के अग्रसेन भवन में हवन से ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन समाज की जरूरत है। मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होना चाहिए, क्योंकि एकजुट होकर ही कोई समाज विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है। पूर्व मंत्री पं सतीश शर्मा ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन में उनके बच्चों को योग्य जीवन साथी मिल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सम्मेलन का संचालन मुख्य सरंक्षक पंडित जेके गौड़ ने किया। महानगर अध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रमाकांत शर्मा और आदेश शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान शहर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्नी, जयनन्द शर्मा, विजय भारद्वाज, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। पहले दिन 300 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने युवा और उनके अभिभावकों से संपर्क किया। बता दें कि इस बार 600 से अधिक युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया है। शेष बचे सभी युवाओं का परिचय रविवार को मंच से दिया जाएगा। रविवार को ही पंजीकरण कराने वालों को ब्राह्मण गौरव पत्रिका वितरित की जाएगी। इंजीनियर से नौकरीपेशा युवा पहुंचे पहले दिन इंजीनियर से लेकर सरकारी और निजी नौकरीपेशा युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया। उन्होंने अपनी पढ़ाई से नौकरी तक के बारे में बताया। साथ ही, व्यवसायिक युवाओं ने भी मंच से अपने बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कई परिजनों ने अपनी बेटियों के लिए भी मंच से उनके बारे में जानकारी दी।