Ghaziabad News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: आयुष गंगवार आरोपियों ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। इसीलिए उन्होंने बाइक चोरी की थी

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। टीला मोड़ थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निस्तौली रोड पर चेकिंग के दौरान बागपत के भगौट गांव निवासी टिंकू और दिल्ली के हर्ष विहार निवासी सूरज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से मिली बाइक सीमापुरी से चोरी की गई थी। आरोपियों ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। इसीलिए उन्होंने बाइक चोरी की थी।


