Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTruck Hits Biker in Ankur Vihar Victim Dies Driver Flees Scene
ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

संक्षेप:

लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक ट्रक ने बाइक सवार युवक आदिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।...

Wed, 17 Sep 2025 05:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लाल बाग रोड पर ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस घायल को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की नसबंदी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक आदिल मंगलवार रात करीब नौ बजे घर से बाइक पर करावल नगर दिल्ली जाने के लिए निकला था। जब वह लाल बाग सब्जी मंडी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोड पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मृतक माता जैनब और पिता सत्तार का इकलौता पुत्र था। माता पिता दोनों बीमार रहते है। दोनों करावल नगर दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती थे। वह अस्पताल से लाने के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।