कंपनी के पूर्व ट्रक चालक ने साथी के साथ चुराया था लोहे से भरा ट्रक
ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में एक पूर्व ट्रक चालक ने साथी के साथ मिलकर ट्रक से लोहे के सामान की चोरी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया ट्रक और लगभग 7940 किलो लोहा बरामद किया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के बाहर खड़े ट्रक व उसमें रखे लोहे के सामान को कंपनी के पूर्व ट्रक चालक ने साथी के साथ मिलकर तीन अप्रैल की रात में चोरी किया था। पुलिस ने ट्रक चालक को शुक्रवार सुबह टीला मोड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से चोरी का ट्रक और करीब 7 हजार 940 किलो लोहा बरामद हुआ है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रीत ब्रदर्स लिमिटेड फैक्टरी के बाहर से चारों ने तीन अप्रैल की रात लोहे के सामान से भरे ट्रक को चोरी कर लिया था।
मामले में फैक्टरी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने चार अप्रैल को अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने शुक्रवार को सूचना पर टीला मोड थाना क्षेत्र स्थित निजी स्कूल के सामने से चुराए गए ट्रक को पकडा। पुलिस को देख ट्रक से एक व्यक्ति कूद कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से वसीम निवासी निठौरा रोड रेलवे अंडरपास सहारा सिटी कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रीत ब्रदर्स लिमिटेड फैक्टरी में वाहन चलाता था। करीब आठ महीने पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया था। जिसके चलते उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। तीन अप्रैल की रात साथी लोनी की अमन गार्डन कॉलोनी में रहने वाले मोनू के साथ फैक्टरी गया था। फैक्टरी के बाहर लोहे से भरा हुआ ट्रक खड़ा था। लॉक नहीं लगा होने और मन में लालच आने पर ट्रक को चोरी कर लिया। उसने बताया कि वह साथी के साथ ट्रक व उसमें रखे लोहे को बेचने के लिए दिल्ली कबाड़ी बाजार जा रहे थे। पुलिस को देखकर साथी ट्रक से कूद कर फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश में जुटी है। आरोपी ट्रक चालक पर ट्रोनिका सिटी व बागपत में चोरी का एक एक मुकदमा दर्ज है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


