ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सार्थल स्कूल के सामने एनएच नौ पर ट्रक की टक्कर

गाजियाबाद, नतिन कौशिक। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सार्थल स्कूल के सामने एनएच नौ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कविनगर क्षेत्र की बागवाली कॉलोनी में रहने वाली पिंकी ने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह उनके पति ब्रजेश विजयनगर जाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे। जैसे ही वह एनएच नौ पर सार्थक स्कूल के सामने पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


