Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTribute to Poet Dr Kunwar Bechain at Spring Dales Public School

छात्रों ने सुनाईं डॉ. कुंअर बेचैन की कविताएं

वसुंधरा स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कवि डॉ. कुंअर बेचैन को श्रद्धांजलि दी गई। वाचन प्रतियोगिता में छात्रों ने उनकी रचनाओं का वाचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चेतन आनंद ने की। कक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादWed, 2 July 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
छात्रों ने सुनाईं डॉ. कुंअर बेचैन की कविताएं

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कवि डॉ. कुंअर बेचैन को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वाचन प्रतियोगिता में छात्रों ने डॉ. बेचैन की रचनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि एवं प्रकाशक डॉ. चेतन आनंद ने की। वहीं, निर्णायक मंडल में कवियित्री शोभा सचान और शिक्षाविद् आईएम पांडेय शामिल रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की जाह्न्वी सिंह प्रथम, कक्षा नौ की भावना जोशी व कक्षा 12 के निशांत संयुक्त रूप से द्वितीय और कक्षा 11वीं की पूर्विका व कशिश तृतीय रहीं। विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, सचिव डॉ. उदय रस्तोगी और प्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा उपस्थित रहे।