Ghaziabad News: कंपनी कर्मचारियों ने पचास लाख से ज्यादा का गबन किया

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में एक ट्रैवल कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी में 50 लाख रुपये से अधिक का गबन किया है। प्रमुख अकाउंटेंट, विभाग प्रमुख और सेल्स कर्मचारी की सांठगांठ ने इस मामले को जन्म दिया। जांच में पता चला कि भुगतान फर्जी तरीके से कंपनी के खातों में दर्शाए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: कंपनी कर्मचारियों ने पचास लाख से ज्यादा का गबन किया

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ट्रैवल कंपनी के कर्मचारियों ने सांठगांठ करके कंपनी में 50 लाख रुपये से ज्यादा का गबन कर लिया। खातों की जांच में गबन का मामला सामने आने पर कंपनी संचालक ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वसुंधरा सेक्टर-एक निवासी गौरव जैन ने बताया कि वह ज्ञान रचना टूर एंड ट्रैवल नाम से कारोबार करते हैं। उनकी कंपनी देश और विदेश में टूर पैकेज उपलब्ध करवाती है। पिछले तीन महीनों से कंपनी में गबन चल रहा था। इसका पता तब चला जब ग्राहकों की ओर से किए गए कुछ भुगतान का खातों से मिलान नहीं हुआ।

उन्होंने खुद इसकी जांच की। जांच में पता चला कि पिछले तीन महीनों के दौरान कंपनी में 50 लाख रुपये से ज्यादा गबन किया गया है। कंपनी के ही मुख्य अकाउंटेंट, विभाग हेड और सेल्स कर्मचारी ने मिलकर यह गबन किया है। सेल्स कर्मचारी ग्राहकों का टूर पैकेज बुक करता था। पैकेज लाखों रुपये में होता था, जिसका भुगतान तीन से चार किश्तों में आता था। तीनों कर्मचारी मिलकर एक से दो किश्त, जो लाखों रुपयों मे ंहोती थीं उन्हें कंपनी की जगह अन्य खातों में जमा करवाते थे और मिलीभगत से फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए भुगतान कंपनी के खातों में दिखा देते थे। कई ग्राहकों से तो पूरा भुगतान ही दूसरे खातों में लिया गया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों से उन्होंने खुद बात की और भुगतान के स्क्रीन शॉट हासिल किए। जिनसे पता चला कि कई भुगतान अन्य खातों में लिए गए हैं। अभी तक की जांच में 50 लाख रुपये से ज्यादा का गबन सामने आया है और खातों की जांच चल रही है। उन्होंने तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन तीनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच एंटी फ्रॉड सेल द्वारा की जा रही है। आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों पक्षों से पूछताछ और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: कंपनी कर्मचारियों ने पचास लाख से ज्यादा का गबन किया