ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे आरोपी भागे
Feb 06, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद के सजवान नगर में एक पुराना ट्रांसफॉर्मर चोरी करते समय चोरों को गांव वालों ने पकड़ लिया। 30 जनवरी की रात, चोर ट्रांसफॉर्मर को गाड़ी में लोड कर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और चोर भाग गए। एसीपी उपासना पांडेय ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

गाजियाबाद। सजवान नगर के रहने वाले सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि गांव में हकीम के मकान के सामने एक पुराना ट्रांसफॉर्मर रखा है। 30 जनवरी की देर रात चोर ट्रांसफॉर्मर को चोरी करने के बाद गाड़ी में लोड कर ले जाने लगे। गांव के कुछ लोगों को आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शोर मचा दिया। चोर गांव के बाहर गाड़ी छोड़कर भाग गए। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


