Ghaziabad News: ओटीएस योजना में 30 करदाताओं ने जमा कराया गृहकर

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन में एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। 15 दिनों के भीतर 30 से अधिक लोगों ने पंजीकरण के बाद गृहकर जमा किया है। वसुंधरा जोन से 18 और मोहन नगर से 12 करदाताओं ने योजना का लाभ उठाया है। नगर निगम जागरूकता बढ़ाने में जुटा है।

Ghaziabad News: ओटीएस योजना में 30 करदाताओं ने जमा कराया गृहकर

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। एकमुश्त समाधान योजना का लाभ ट्रांस हिंडन के लोगों ने उठाना शुरू कर दिया है। करीब 15 दिनों के भीतर 30 से अधिक लोगों ने पंजीकरण के बाद गृहकर जमा कराया है। सबसे अधिक वसुंधरा जोन से करीब 18 और मोहन नगर जोन से 12 करदाताओं ने योजना का लाभ लेते हुए गृहकर का भूगतान किया। नगर निगम गृहकर बकायेदारों को ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है। योजना के तहत गृहकर के बकायेदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार ब्याज और अधिभार में राहत दी जाती है। मुख्य कर अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि योजना में पहले करदाताओं को पंजीकरण कराना होता है।

इसके बाद बकाया जमा किया जा सकता है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में करीब 15 दिनों में 30 लोगों ने योजना का लाभ लेते हुए गृहकर जमा कराया है। योजना का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना से गृहकर की वसूली बढ़ेगी और पुराने बकायों का निस्तारण भी तेजी से हो सकेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: ओटीएस योजना में 30 करदाताओं ने जमा कराया गृहकर