Ghaziabad News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से सात घंटे तक गुल रही बिजली

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन में 33 केवी लाइन में फॉल्ट और बार-बार ट्रिपिंग के कारण बुधवार को करीब सात घंटे बिजली बाधित रही। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के निवासियों को परेशानी हुई। मरम्मत कार्यों और अघोषित कटौती से घरेलू कामकाज व नींद प्रभावित हुई, जबकि बार-बार बिजली आने-जाने से उपकरणों को नुकसान का डर बना रहा। विद्युत निगम ने कहा कि मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Ghaziabad News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से सात घंटे तक गुल रही बिजली

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में 33 केवी लाइन में फॉल्ट और बार-बार ट्रिपिंग के कारण बुधवार को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में पंखे और एसी बंद रहे। वहीं, रात और सुबह के समय बिजली आने-जाने से लोगों की नींद भी प्रभावित हुई। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बार-बार बिजली के आने-जाने और लाइनों में फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजाना दो से तीन घंटे प्लान शटडाउन के अलावा ट्रिपिंग और लाइनों में फॉल्ट की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

वसुंधरा सेक्टर-16 निवासी आकाश राणा ने बताया कि सुबह छह से सात बजे तक बार-बार बिजली आती-जाती रही। एक घंटे में करीब 10 बार बिजली के आने-जाने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। इसके बाद सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर तीन से चार बजे तक भी कटौती हुई। इसके बाद करीब पांच से सात बजे तक लाइन में फॉल्ट होने से दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि लगातार बिजली आने-जाने से इनवर्टर को चार्ज होने का मौका नहीं मिला, जिससे परेशानी और बढ़ गई। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी विकास शर्मा ने बताया कि सुबह पांच से नौ बजे तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इसके बाद दोपहर 12 बजे से करीब तीन घंटे तक मरम्मत कार्यों के चलते आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया की इसके बाद भी समस्या बनी रही। लोगों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें अघोषित कटौती झेलनी पड़ रही है। बार-बार बिजली आने-जाने से फ्रिज, टीवी और अन्य उपकरणों के खराब होने का डर भी बना रहता है। विद्युत निगम के जोन-3 के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्यों के चलते कुछ समय के लिए आपूर्ति रोकी गई थी। जिसे समय से बहाल कर दिया गया था। ज्यादा समय के लिए समस्या नहीं बनी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से सात घंटे तक गुल रही बिजली