
कोहरे और ठंड के कारण ट्रेन देरी से पहुंचीं
- यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर एक से छह घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार
- लखनऊ ,बिहार, बंगाल आने - जाने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा हो रही लेट गाजियाबाद,संवाददाता। बढ़ती ठंड व घना कोहरा पड़ने से ट्रेनों की आवाजाही पर भी ब्रेक लग गया है। ट्रेन एक से लेकर छह घंटे की देरी से आ रही है इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे से लंबी दूरी की ट्रेनों सहित पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित हो रही है। ठंड के दिनों में जैसे-जैसे कोहरा पड़ता है वैसे -वैसे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता है। पुर्वांचल की तरफ से आने वाली साथ ही उधर जाने वाली ट्रेनें लेट हो रही है।
इस लेटलतीफी से नौकरी पेशा वाले दैनिक यात्रियों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को गाजियाबाद स्टेशन पर मुरादाबाद,कानपुर,लखनऊ, बिहार ,बंगाल से लेकर हरिद्वार ,ऋषिकेश की तरफ जाने वाली और इन जगहों से आने वाली ट्रेनें प्रभावित रही। नई दिल्ली तेजस,अमृत भारत एक्सप्रेस,कैफियत, कलिंग उत्कल, इंदौर एक्सप्रेस,गोमती,स्वतंत्रता सैनानी,आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से संचालित हुई। इससे प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंड में अधिक समय बिताना पड़ा। देर रात और तड़के सुबह के समय कोहरे की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर रहती है। दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार घटानी पड़ रही है। कोहरे का असर सिर्फ लंबी दूरी की ट्रेनों तक सीमित नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




