छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Feb 23, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में 12वीं कक्षा के छात्र नितिन ने शनिवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विवेकानंद नगर में शनिवार शाम 12वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कविनगर पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान 18 वर्षीय नितिन पुत्र दद्दन के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ विवेकानंद नगर में किराए के मकान में रहता था। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया गया है कि शनिवार शाम वह अपने कमरे में था।

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा, जहां वह फंदे से लटका मिला। एसीपी का कहना है कि कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।