Ghaziabad News: बारिश के पानी में उतरकर व्यायाम कर रहे लोग

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: - वैशाली में कई पार्कों में जगह-जगह फैली है गंदगी - डीएलएफ कॉलोनी के एकता

Ghaziabad News: बारिश के पानी में उतरकर व्यायाम कर रहे लोग

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफzal खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई पार्कों की बदहाल स्थिति के कारण लोगों की सुबह-शाम की सैर प्रभावित हो रही है। वैशाली और डीएलएफ कॉलोनी समेत कई इलाकों के पार्कों में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और तीन दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी तक जमा है। इससे लोगों को पार्कों में सैर और व्यायाम करने में दिक्कत हो रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। मजबूरी में पानी में उतरकर व्यायाम करना पड़ रहा है。

पार्कों की स्थिति

डीएलएफ कॉलोनी स्थित एकता पार्क सहित आसपास के कई पार्कों में बारिश का पानी अभी तक भरा हुआ है। जलभराव होने से लोगों का पार्कों में टहलना और व्यायाम करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पार्क में घुटनों तक पानी जमा है।

वैशाली के पार्कों की समस्या

इसके अलावा वैशाली के भी कई पार्कों के हाल खस्ताहाल है। स्थानीय निवासी सुनील वैध ने बताया कि इलाके के चार पार्कों की स्थिति अधिक गंभीर है। पोडियम पार्क, कृष्णा वाटिका और अंबेडकर पार्क में बारिश के बाद से चारों और गंदगी फैली हुई है। कचरा गीला होने के कारण इससे दुर्गंध भी आ रही है। इसके अलावा पिंक पार्क भी जर्जर होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देखरेख के अभाव में पार्कों की यह स्थिति होती जा रही है। जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत अन्य लोगों की सुबह की सैर प्रभावित हो रही है। लोगों ने नगर निगम से मांग कि है की पार्कों की स्थिति में सुधार किया जाए।

अधिकारी की प्रतिक्रिया

उद्यान विभाग सहायक अभियंता का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

पार्कों में पानी जमा होने से किसे परेशानी हो रही है?
पार्कों में पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है, विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।