आलू से भरा टेंपो ट्रक से टकराया, चालक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में टेंपो चालक

आलू से भरा टेंपो ट्रक से टकराया, चालक की मौत

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई।एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान मूलरूप से थाना भौरा कलां जिला मुजफ्फरनगर के गांव मोहम्मदपुर रायसिंह निवासी 36 वर्षीय ललित शर्मा पुत्र आनंद प्रकाश शर्मा के रूप में हुई। वह वर्तमान में मोदीनगर के स्याना रोड पर रह रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ललित अपने टेंपो में आलू लादकर गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। जब वह गुलधर मेट्रो स्टेशन के नीचे मेरठ रोड पर पहुंचे तो उनका टेंपो आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया।

इससे ललित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उनको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।