नहाते समय नहर में दो युवक बहे, एक को बचाया

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादनगर। दोस्तों के साथ मुरादनगर स्थित गंगनहर में नहाने के लिए आए दो लोग डूब

नहाते समय नहर में दो युवक बहे, एक को बचाया

मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दोस्तों के साथ मुरादनगर स्थित गंगनहर में नहाने के लिए आए दो लोग डूब गए। नहर में नहा रहे युवकों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरा पानी के तेज बहाव में बह गया। गोताखाोर उसकी तलाश कर रहे है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। नोएडा के सेक्टर 122 निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर सिंह अपने दोस्त प्रदीप, कुलदीप के साथ शुक्रवार शाम को मुरादनगर स्थित गंगनहर में नहाने के लिए आया था। वह अपने दोस्तों के साथ शनि मंदिर घाट के पास नहा रहे थे। नहाते समय धर्मवीर और कुलदीप गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

अपने आप को डूबता देखकर दोनों ने शोर मचा दिया। शोर सुन नहर में नहा रहे युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। युवक कुलदीप को नहर से बाहर निकालने में कामयाब रहे, लेकिन धर्मवीर पानी के तेज बहाव में बह गया। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। एक माह के अंदर नहर में आठ युवकों की डूबकर मौत हो चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।