Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTragic Accidents Due to Fog Biker Dies Truck Collides with Car in Modinagar
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

संक्षेप:

मोदीनगर,संवाददाता। सैदपुर शकूरपुर मार्ग पर शुक्रवार रात कोहरे के चलते बाइक पेड़ से जा

Dec 27, 2025 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

मोदीनगर,संवाददाता। सैदपुर शकूरपुर मार्ग पर शुक्रवार रात कोहरे के चलते बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। गांव शकूरपुर निवासी 35 वर्षीय विनय कुमार ट्रक चालक थे। वह मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में ट्रक चलाते थे। शुक्रवार रात आठ बजे विनय कुमार ने अपनी पत्नी को फोन किया था कि वह वापस घर आ रहे हैं। देर रात तक विनय कुमार घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जब वह सैदपुर शकूरपुर रेलवे ओवर ब्रिज से आगे पहुंचे तो वहां पर बाइक पड़ी हुई थी और विनय काफी दूर पड़े हुए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजन विनय को स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि कोहरे के चलते विनय की बाइक पेड़ से जा टकराई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कैंटर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से कराया घने कोहरे के कारण शनिवार तड़के जीटी रोड पर एक कैंटर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से पहले चर्च के सामने डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कैंटर को दोपहर 12 बजे तक नहीं हटाया गया, जिससे जीटी रोड पर जाम की समस्या बनी रही। जीटी रोड पर सुबह करीब चार बजे घंटाघर की तरफ से मेरठ तिराहे की ओर एक कैंटर जा रहा था। घने कोहरे के कारण ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले चर्च के सामने ही कैंटर डिवाइडर से टकराते हुए उसपर चढ़ गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसे पुलिस ने भी हटवाया नहीं। जैसे ही सुबह के वक्त जीटी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो वहां लंबा जाम लग गया। यह जाम घंटाघर की तरफ लगा हुआ था, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। कैंटर दोपहर में क्रेन मंगाकर हटवाया गया। ट्रक से टकराई कार, दो घायल खोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-नौ पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार चालक और उनका दोस्त घायल हो गए। खोड़ा के रहने वाले जितेंद्र कुमार के अनुसार वह अपने बड़े भाई धर्मेंद्र पाल और चाचा के बेटे अनिल पाल को 25 दिसंबर की शाम रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ वापस लौट रहे थे। रात में लगभग साढ़े नौ बजे एनएच-नौ पर खोड़ा के पास उनके आगे एक कार चल रही थी, जिसे उन्होंने ओवरटेक करने के लिए कार को लेफ्ट साइड से आगे बढ़ाने का प्रयास किया। जैसी ही उन्होंने कार को लेफ्ट साइड करके दौड़ाया, तभी आगे सड़क पर एक ट्रक खड़ा नजर आया। उन्होंने बचने के लिए तेजी से ब्रेक लगाए, लेकिन कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें भी चोटें आईं। अभिषेक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।